बियर से पथरी का इलाज

बियर से पथरी का इलाज | Beer se pathri ka ilaaj

Contents

बियर से पथरी का इलाज: आजकल युवाओं में पथरी की समस्या बहुत ही आम हो गई है। भारत में कई सारे लोग पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं। पहले के जमाने में बुढ़वा में पाई जाने वाली यह बीमारी आजकल कम उम्र के लोगों को भी अपनी चपेट में ले रही है।

पथरी की समस्या का सामना कर रहे लोगों को कभी-कभी असहनीय पीड़ा का भी सामना करना पड़ता है। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको पथरी का एक ऐसा इलाज बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना होगा। तो चलिए जानते हैं, कि ” बियर से पथरी का इलाज ” कैसे करें ?

बियर से पथरी का इलाज कैसे करें ?

बियर के बारे में तो हम सब ने सुना होगा। लेकिन हम में से कई लोग यह नहीं जानते हैं, कि बियर से पथरी का इलाज किया जा सकता है। जी हां दोस्तों, आपने बिल्कुल सही सुना। बीयर पथरी से छुटकारा दिला सकती है। विशेषज्ञों का मानना है, कि बियर पीकर पथरी के रोग का समाधान किया जा सकता है।

दरअसल, गुर्दे में पथरी होने का मुख्य कारण होता है, हमारे शरीर द्वारा कैल्शियम, ऑक्सलेट और कैल्शियम फॉस्फेट का बनाया जाना। जब यह सभी पदार्थ आपस में मिल जाते हैं, तो आपस में जुड़ना शुरू हो जाते हैं और पथरी का रूप ले लेते हैं।

बड़े साइज की पथरी को निकालना थोड़ा कठिन होता है। लेकिन अगर पथरी का साइज छोटा है, तो घर में ही घरेलू उपचार करके इससे निजात पाया जा सकता है।

डॉक्टरों का भी कहना है, कि छोटी पथरी निकालने के लिए हमें दवाइयों से ज्यादा घरेलू उपचारों को महत्व देना चाहिए। घर पर ही कुछ बातों का ध्यान रखकर और परहेज कर कर पथरी से छुटकारा पाया जा सकता है।

यह तो हम सभी जानते हैं, कि जितना अधिक से अधिक मात्रा में तरल पदार्थ पिएंगे, उतना ही पथरी नष्ट करने में कायम होंगे।

लेकिन विशेषज्ञ यह भी मानते हैं, कि बियर से पथरी का इलाज किया जा सकता है। दरअसल कुछ शोधकर्ताओं के मुताबिक पथरी को नष्ट करने में बीयर की मुख्य भूमिका होती है। बियर का किडनी पर इतना प्रभावी होने का कारण यह है, कि बीयर पीने के बाद बहुत अधिक पेशाब आती है, जिससे की किडनी पर प्रेशर बढ़ता है और यह पथरी निकालने में सहायता करता है।

विशेषज्ञों की मानें तो बीयर से 41% खतरा कम हो जाता है, पथरी बनने का। तो अगर आप भी पथरी की समस्या से जूझ रहे हैं और आपकी पत्नी छोटे साइज की है, तो आप बेझिझक होकर बियर से पथरी का इलाज कर सकते हैं।


दोस्तों यदि आप बीयर से पथरी का इलाज नहीं करना चाहते, तो आप पथरी की आयुर्वेदिक दवा का इस्तेमाल कर सकते हैं।


बियर किस प्रकार पथरी निकालने में सहयोग करती है ?

दरअसल जब हम बीयर का सेवन करते हैं, तो हमारे शरीर में Duresis होता है। इससे हमारे शरीर में Urine के Pressure में तेज़ी होती है।

शरीर में Duresis की प्रक्रिया शुरू होने से किडनी पर भी दबाव पड़ता है और यूरिन के साथ-साथ पथरी भी निकल जाने के अधिक चांसेस होते हैं। इसीलिए डॉक्टरों और विशेषज्ञों द्वारा यही सलाह दी जाती है, कि छोटे साइज की पथरी निकालने के लिए आप बीयर का सेवन कर सकते हैं।

अगर आप भी अपनी पथरी की समस्या से परेशान है, तो आप भी बीयर का सेवन कर सकते हैं। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए आपको Barely से बनी बीयर का सेवन करना चाहिए। यह पथरी की समस्या में फायदेमंद होता है।

अत्याधिक बीयर का सेवन भी है नुकसानदायक

ध्यान रहे, कि आपको अपनी समस्या से निजात पाने के लिए बीयर पीने की हिदायत तो जरूर दी जाती है, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि आप बीयर का सेवन ज्यादा मात्रा में ना करें। क्योंकि बियर का अधिक सेवन करना भी आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

अधिकतर रोगियों में देखा जाता है, कि बियर से पथरी का इलाज जल्द से जल्द करने की होड़ में वह काफी ज्यादा मात्रा में बीयर का सेवन करने लगते हैं। जो कि शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होता।

ऐसा करने से शरीर में उल्टा प्रभाव पड़ने लगता है। किसी भी इलाज को अपनाते वक्त, आपको सब्र जरूर करना चाहिए। जल्द से जल्द अपनी समस्या से मुक्त होने की होड़ में आपको किसी भी चीज की अति नहीं करनी चाहिए।

खास तौर पर बियर को इस्तेमाल करते वक्त आप एक बार अपने चिकित्सक या डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद ही आप बीयर का सेवन करें। ज्यादा मात्रा में बीयर पी लेना आपकी समस्या में आराम देने के बजाय उल्टा प्रभाव डालती हैं।


क्या आप जानते हैं, कि नींबू से भी पथरी का इलाज किया जा सकता है ? नींबू से पथरी का इलाज कैसे करें, के लिए यहां पढ़े।


पथरी से छुटकारा पाने के लिए इन चीजों से बनाएं दूरी

पथरी की समस्या आजकल सभी में बहुत ही आम बात है। लेकिन अब होने के बावजूद भी यह समस्या काफी कष्टदायक होती है। पथरी में लोगों को असहनीय पीड़ा और दर्द का सामना करना पड़ता है।

यह समस्या न केवल दर्द और पीड़ा देती है, बल्कि और भी कई अधिक बीमारियों को न्योता देती है, यह सब हमारे बदलते खानपान का नतीजा है।

आज के दौर में हमारे लाइफस्टाइल में बहुत ही बड़ा बदलाव आया है। हमारे गलत खान-पान के कारण ही हम जाने अनजाने में इन बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं और फिर बाद में हमें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

अगर आपको भी पथरी की समस्या है और आप पथरी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको भी स्वस्थ खान-पान अपनाना चाहिए। आपको बाहर के खानपान की चीजों से दूरी बनानी चाहिए।

आपको ऐसी सब्जियों से भी दूरी बनानी चाहिए, जिनमें आयरन अधिक मात्रा में होता है। आपको पालक, टमाटर और चुकंदर जैसी सब्जियों से दूरी बनानी चाहिए।

आपको फलों में अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके साथ-साथ आपको ऐसे ही सभी सब्जियों और फलों को खाने से बचना चाहिए, जिसमे बीज होता है। और आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ और पानी का सेवन करना चाहिए।


अन्तिम शब्द

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको बताया, कि पथरी की समस्या में बियर किस प्रकार से आप को लाभ पहुंचा सकती है or बियर से पथरी का इलाज कैसे करें ?

अगर आप भी पथरी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप भी बीयर अपना सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि आपको बीयर का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना है, नहीं तो यह आपकी बीमारी में उल्टा असर करेगा।

आशा करते हैं, कि आपको आज का आर्टिकल ” बियर से पथरी का इलाज ” बहुत informative लगा होगा और पसंद आया होगा।

धन्यवाद।

Watch This:


Read More:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *