Jaldi yaad karne ka tarika

जल्दी याद करने के तरीके | Jaldi yaad karne ka tarika

Jaldi yaad karne ka tarika | जल्दी याद कैसे करें :- पढ़ी हुई सामग्री को कैसे ज़्यादा समय तक और जल्दी याद करें ?

क्या आप जानना चाहते हैं , कि पढ़ी हुई सामग्री को ज़्यादा दिन तक और जल्दी कैसे याद रखें ? तो आप बिल्कुल सही पोस्ट पर हैं। आइए हम आपको बताते हैं , कि पढ़ा हुआ बहुत समय तक कैसे याद रखें।

आज कल जल्दबाज़ी और टेक्नॉलजी के कारण हमारे मेमरी पॉवर पर भी इफ़ेक्ट पड़ा है। बच्चे हो या बड़े सभी पर इसका प्रभाव पड़ा है।

स्कूल या कालेज जाने वाले बच्चे यह जानना चाहते हैं , कि वो जो पाठ पढ़ते हैं उसे लम्बे समय तक कैसे याद रखे ताकि इग्ज़ाम के दिन में उनको सारी सामग्री याद रहे। पढ़ी हुयी सामग्री को भूलने के कारण बच्चे डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं , जिसके कारण गलत कदम भी उठा लेते हैं।

इन सब कठिनाइयों से निकलने के लिए हम आपको कुछ टिप्स ( Jaldi yaad karne ka tarika ) दे रहे हैं , जो आपके लिए मददगार साबित होंगे।


यह भी पढ़ें :-


Jaldi yaad karne ka tarika | Jaldi Yaad Karne Ke Tips

01. एकांत वातावरण का करे चुनाव

दोस्तों यदि आप पढ़ाई करते हैं , तो किसी ऐसे रूम या प्लेस का चयन करे , जहां शोरगुल ना हो। रूम शांत और हवादार हो ताकि पढ़ाई में किसी प्रकार का डिस्टर्बेंस ना हो , ऐसा करने से आपको पढ़ा हुआ जल्दी याद होगा और पढ़ाई में मन भी लगा रहेगा।

02. रटे नहीं समझ कर पढ़ाई करें

आज कल बच्चे पाठ समझ नहीं आने पर उसको रट लेते हैं और कुछ दिन बाद भूल जाते हैं | ऐसे में इग्ज़ैम के टाइम रटा हुआ आधा अधूरा ही याद आता है।

यदि आप चाहते हैं , कि पढ़ा हुआ पाठ इग्ज़ाम टाइम में पूरी तरह याद रहे , तो इसके लिए आपको उस पाठ को समझना होगा | जैसे कि गणित के फ़ोर्मुला की प्रैक्टिस करनी होगी, फ़िज़िक्स और केमिस्ट्री के सवाल को बार बार समझना होगा | वहीं कोई थेओरी पोर्शन है , तो उसे कहानी के रूप में समझना होगा , कि पाठ में क्या लिखा है फिर उसे याद करना चाहिए।

03. पोईंट बना कर करे याद

जब कभी आपको कोई पाठ याद करना हो , तो सबसे पहले पूरे पाठ को पढ़े और उसका पोईंट बना ले , जो जानकारी बहुत ज़रूरी है उसे पहले लिखें और कम इम्पोर्टेंट को बाद में , इससे जब कभी इग्ज़ैम में लिखना हो तो important बातें पहले आ जाएँगी।

04. बार बार दोहराएँ ( Jaldi yaad karne ka tarika )

कोई भी पढ़े हुए पाठ को , लम्बे समय तक याद रखना हो , तो सबसे अच्छा तरीक़ा है पाठ को रिपीट करना।  जो भी आप पढ़े उसे समय समय पर दोहराते रहें | इससे पढ़ा हुआ पाठ आपके दिमाग़ में बैठ जाएगा और एक टाइम ऐसा आएगा , कि आप पाठ से जुड़े कोई भी सवाल देखें , तो आपको अपनी याद की हुई विषय सामग्री तुरंत याद आ जाएगी।

05. लिख लिख कर याद करें

जब भी हम कोई टॉपिक या वर्ड लिख लेते हैं , तो काफ़ी लम्बे समय तक वो हमें याद रहती है | ऐसा इसलिए होता है , कि हमारा माइंड सवाल समझ आने पर आन्सर तुरंत बनाने लगता है , क्यूँकि हमने लिख लिख कर पढ़ाई की है , तो हाथ को भी लिखने की प्रैक्टिस हो जाती है।

06. सेल्फ़ टेस्ट लें

आपको याद किया हुआ पाठ कितना याद है , ये देखने के लिए सबसे जरुरी है , सेल्फ़ टेस्ट लेना। इसके लिए आप पाठ को पढ़े समझे और एक बार समझ में आ जाए , तो बुक कॉपी बंद कर किसी और कॉपी में लिखें या किसी को पढ़ कर सुनाए इससे आपके कॉन्फ़िडेन्स में भी चेंज आएगा और पढ़े हुए टॉपिक को याद रखना ईज़ी हो जाएगा।

07. गैजेट और मोबाइल को कहें ना

आज हम हर छोटी बड़ी प्रॉब्लम के लिए गूगल के भरोसे रहते हैं | धीरे धीरे हमारी अदात ये हो जाती है , कि हमको कोई भी टॉपिक किताब में सर्च करने की जगह गूगल की हेल्प लेना ईज़ी लगता है। जैसे कि अब हम लोग फ़ोन नम्बर याद नहीं रखते, छोटे छोटे हिसाब उँगलियो की जगह कैल्क्युलेटर से करने लगे हैं |

इसका नतीजा ये निकल रहा है , कि अब हर छोटी छोटी बात भी हम भूल जाते हैं। कोशिश करें , कि जो भी टॉपिक याद रखना हो , उसे सर्च करने के बाद उसे लिखें ताकि वो याद रखा जा सके।

08. छोटे छोटे गेम्स खेले ( Jaldi yaad karne ka tarika )

शतरंज , सुडोकू , क्रॉसवर्ड पज़ल आदि ऐसे छोटे-छोटे दिमाग गेम्स हैं , जिन्हें खेलने से हमारे माइंड का अच्छा खासा एक्सरसाइज होता है। इन खेलों को खेलने के लिए बहुत एकाग्रता की जरूरत होती है।

क्योंकि इन खेलों को खेलने के लिए हमारा दिमाग अभ्यस्त नहीं होता है | इसलिए शुरुआती दौर में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है पर आप इसका अभ्यास अगर डेली रूटीन पर करते हैं , तो आपका दिमाग इसका आदी हो जाएगा।

09. एक्सरसाइज और हेल्दी फूड से बढ़ाएं एकाग्र शक्ति

हम सभी जानते ही हैं , कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है। जब हम बीमार रहते हैं , तो हमें हमारा पाठ याद करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

वही जब हम स्वस्थ रहते हैं , तो हमें पाठ याद करना आसान लगता है। हमें स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत ज्यादा जरूरी है |

एक्सरसाइज के जरिए ही हम स्वस्थ नहीं रह सकते हैं , स्वस्थ रहने के लिए हमें हेल्दी फूड भी लेना होगा। आजकल के बच्चे जंग फूड खाना बहुत पसंद करते हैं। अगर आप चाहते हैं , कि आप अपना कौन संप्रेषण पावर बढ़ाए , अपने पड़े हुए पाठ को लंबे समय तक और जल्दी याद कर ले , तो जंग फूड को अवॉइड करें।

10. रात में दोहराए पाठ

आप दिन भर में जितने भी Lesson Learn कर चुके हैं , उन्हें सोने से पहले एक बार जरूर दोहराएं। ऐसा करने से दिनभर का पढ़ा हुआ पाठ रिवाइज हो जाता है और साथ ही हमें लंबे समय तक याद भी रहता है।

11. 8 घंटे की नींद है बेहद जरूरी ( Jaldi yaad karne ka tarika )

जिस प्रकार हम काम करते रहते हैं और थक जाते हैं , तो हमारे शरीर को आराम की जरूरत होती है | उसी प्रकार हमारे दिमाग को भी आराम की जरूरत होती है।

वैसे तो हमारा दिमाग कभी सोता नहीं है पर आप गहरी नींद लेते हैं या टेंशन फ्री होकर अपनी नींद पूरी करने के बाद जब सोकर उठते हैं | तो आप देखेंगे , कि आपकी काम करने की स्पीड बढ़ गई है।

रात में सोने का टाइम फिक्स रखे। कोशिश करें सुबह सोकर जल्दी उठ जाएं , रात में दोहराया हुआ पाठ एक बार फिर से रिपीट करें। ऐसा करने से थोड़ा बहुत जो कुछ भी आप भूल गए हैं , वह भी आपको याद आ जाएगा और आपको लंबे समय तक पढ़ा हुआ पाठ याद रहेगा।


यह भी पढ़ें :-


हम उम्मीद करते हैं , कि हमारे द्वारा बताए गए यह टिप्स ( Jaldi yaad karne ka tarika ) आपको जरूर पसंद आया होगा।

अगर आपको यह टिप्स ( Jaldi yaad karne ka tarika ) पसंद आए हैं , तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म , व्हाट्सएप , फेसबुक आदि के जरिए शेयर करना ना भूले।

Jaldi yaad karne ka tarika

Check Out Our Other Website: – Paheliyan In Hindi , Full Form In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *