Makeup Kaise Kare

Makeup Kaise Kare Step By Step In Hindi

Makeup Kaise Kare In Hindi:- दोस्तों हमारा आर्टिकल शुरू करने से पहले हम आपको एक बात बताना चाहते हैं-अगर आप मेकअप प्रोडक्ट्स की डिटेल्स चाहते हैं , तो इससे पहले हमने एक आर्टिकल सेंड किया था | जिसमें मेकअप प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी दी गई है | अगर आप उसे पढ़ेगें , तो आपको मेकअप प्रोडक्ट के बारे में तो पता चलेगा ही साथ है उसे यूज कैसे करते हैं , यह भी पता चलेगा।

आपका ज्यादा समय ना लेते हुए शुरू करते हैं , आज का हमारा विशेष टॉपिक हैं , घर पर रहकर ही Makeup Kaise Kare Or Sikhe In Hindi .

आवश्यक सामग्री:- मेकअप शुरू करने से पहले आपको जो सामग्री चाहिए | उनकी एक लिस्ट बना लेते हैं , आप इन लिस्ट को पढ़कर अपना मेकअप प्रोडक्ट अपने ड्रेसिंग टेबल पर ऑर्गेनाइज कर लीजिए | जिससे आपको मेकअप प्रोडक्ट ढूंढने की जरूरत ना पड़े और आपका मेकअप अच्छे से हो।

  1. फेस वॉश
  2. ब्यूटी ब्लेंडर
  3. मेकअप करने वाले ब्रश
  4. मॉइश्चराइजर
  5. प्राइमर
  6. फाउंडेशन
  7. कंपैक्ट पाउडर
  8. फेस पाउडर
  9. कंसीलर
  10. आईशैडो पैलेट
  11. आई लाइनर
  12. मस्कारा
  13. काजल
  14. हाइलाइटर
  15. मेकअप सेटिंग स्प्रे
  16. दर्पण

Makeup Kaise Kare Step By Step Guide In Hindi

1:- मेकअप करने के स्टेप्स :- मेकअप एक ऐसी कला है , जिसमें हर किसी को महारत हासिल नहीं होता है। लेकिन आप हमारे बताए हुए इन स्टेप्स को फॉलो करते हुए मेकअप करते हैं , तो आप भी बिना पार्लर जाए अपने घर पर ही प्रोफेशनल की तरह मेकअप कर सकते हैं।

2:- फेस वॉश:- किसी भी मेकअप को शुरू करने से पहले माइल्ड फेस वॉश से अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर ले।

3:- मॉइश्चराइजर:- आप अपने स्किन टाइप के अकॉर्डिंग मॉइश्चराइजर लेकर अपने फेस और गले पर अच्छी तरह से मॉइश्चराइजर अप्लाई करें। अगर आपकी स्किन ऑयली है , तो ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर यूज़ करें और अगर आपकी स्किन ड्राई है , तो आप ऑयल बेस्ड मॉइश्चराइजर का यूज करें। हम आपको यह भी सलाह देंगे , कि आप मॉइश्चराइजर के साथ में SPF30-40 वाला सनस्क्रीम अपने फेस के साथ साथ अपने हाथ और पैरों में भी जरूर लगाएं।

4:- प्राइमर:- प्राइमर की एक बहुत अच्छी खूबी है , कि यह मेकअप को लंबे समय तक बनाकर रखता है। आप अपनी पसंद का कोई भी प्राइमर यूज कर सकते हैं। इसे लगाने के लिए आप अपनी हथेली पर थोड़ी सी मात्रा प्राइमर की ले ले | अब अपनी उंगलियों के टिप की मदद से अपने चेहरे पर प्राइमर के छोटे-छोटे डॉट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से या ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फैलाते जाएं।

5:- फाउंडेशन:- फाउंडेशन के पांच से छह ड्रॉप अपने हथेली के पीछे ले लीजिए। अब फिंगर टिप की मदद से अपने चेहरे गले और कान पर छोटे-छोटे डॉट्स बना ले। ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से फाउंडेशन को अच्छी तरह से अपने चेहरे पर ब्लेंड करें।

नोट:- ब्यूटी ब्लेंडर को यूज करने से पहले इसे साफ पानी में सोक कर लें , अब स्क्विज कर के यूज़ करें।

6:- कंसीलर:- बहुत से लोग फाउंडेशन लगाने से पहले कंसीलर का प्रयोग करते हैं , यदि आप चाहें तो फाउंडेशन से पहले आप भी कंसीलर का यूज कर सकते हैं। कंसीलर के साथ एप्लीकेटर आता है , जिसकी मदद से आप कंसीलर लगा सकती हैं | इससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल में , आइब्रो के ऊपर और नीचे की तरफ और जहां जहां पिंपल और झाइयां हुई है | वहां वहां पर कंसीलर अप्लाई करने के लिए अपने ब्यूटी ब्लेंडर का प्रयोग करें।

7:- कंपैक्ट पाउडर:- कंपैक्ट पाउडर अपने फेस पर अप्लाई करने के लिए आपको कबूकी ब्रश लेना है। इस ब्रश को कंपैक्ट पाउडर पर तीन से चार राउंड घुमाएं , अब हल्के हाथ से झटका देते हुए एक्स्ट्रा पाउडर ब्रश से हटा दें। अपने फेस पर ऊपर की ओर लिफ्ट करते हुए ब्रश से पाउडर अप्लाई करें।

8:- आइब्रो पेंसिल और आइब्रो जेल:- आइब्रो पेंसिल या आइब्रो जेल लगाने वाले ब्रश को आइब्रो के चौड़े वाले भाग की तरफ नीचे की ओर से ऊपर की ओर ले जाते हुए लगाएं।

9:- आईशैडो:- आई शैडो पैलेट से अपनी ड्रेस से मैच करता हुआ कलर फ्लैट ब्रश में लेकर अपनी आंखों की क्रीज पर लगाएं। इसे ब्लेंड करने के लिए स्मॉल ब्लेंडर का यूज करें। अगर आप आईशैडो में मल्टी कलर यूज़ करना चाहते हैं तो डार्क शेड को नीचे की तरफ लगाएं और लाइट को ऊपर की तरफ लगाएं।

10:- आई लाइनर:- यह आई लाइनर लगाने का सबसे बेस्ट तरीका है , इसमें आपको दर्पण को नीचे की तरफ रखना है और नीचे की ओर देखते हुए ही आई लाइनर लगाना है। आई लाइनर लगाना हो तो हमेशा बीच से आई लाइनर लगाना स्टार्ट करे और अंत में विंग्स बनाए अब बचे हुए जगह पर भी आई लाइनर लगा लें।

11:- मस्कारा:- मस्कारा का पतला काेट ले कर ऊपर की पलकों पे पहले लगाएं डॉयरेक्शन हमेशा नीचे से ऊपर की ओर होगा इस बात का ध्यान रखें।

12:- काजल:- काजल को हम अपनी आई वॉटर लाइन पे लगाते हैं। काजल की पेंसिल या स्टिक को पेन की तरह अपने हाथो में पकड़े। अब दूसरे हाथ से आई वॉटर लाइन को ओपन करें और 2-3 स्ट्रोक काजल की लगाएं।

13:- लिपस्टिक:- लिपस्टिक लगाने से पहले अपने लिप्स को स्मूथ और सॉफ्ट करना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको अपने लिप्स पर अच्छे मॉइश्चराइजर का यूज कर सकते है। जब लिप्स सॉफ्ट हो जाए , तो सबसे पहले लिप्स पर लिप लाइनर की मदद से आकार दे। लाईनर से अंदर के बचे हुए भाग को कलर करें।अंत में लिपस्टिक लगाए।

14:- हाईलाइटर:- हाइलाइटर को फेस के कुछ खास हिस्से जैसे फोरहेड , नोज़ , चीक-बोंस , चीन और आईज के स्टार्टिंग पॉइंट पर लगाया जाता है। इसे लगाने के लिए फ्लैट ब्रश या पॉइंटेड ब्रश का यूज किया जाता है। अगर आप अपनी नाक पर हाइलाइटर लगा रही है , तो फ्लैट ब्रश पर हाइलाइटर पाउडर या हाइलाइटर क्रीम ले , फ्लैट ब्रश की सहायता से अपने नाक पर सीधी लाइन खींचे। अगर लाइन टेढ़ी-मेढ़ी होगी तो आपका नाम भी टेढ़ा दिखाई देगा।

15:- मेकअप सेटिंग स्प्रे:- फेस पर मेकअप को लंबे समय तक बनाकर रखने के लिए मेकअप सेटिंग स्प्रे का यूज़ किया जाता है। इसे लगाने के लिए आपको एक हाथ में मेकअप सेटिंग स्प्रे लेना है और अपने फेस से से कुछ दूरी पर स्प्रे को रखते हुए अपने फेस पर स्प्रे करना है।

मेकअपसेटिंग स्प्रे लगाते समय आप अपनी आंख और मुंह बंद रखें।

आपके इस मेकअप ट्यूटोरियल को आसान बनाने के लिए हम आपके साथ एक वीडियो का लिंक भी शेयर कर रहे हैं , जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।


दोस्तों अगर आपको हमारा यह आर्टिकल Makeup Kaise Kare पसंद आया है , तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूलें।

Our New Website:- Paheliyaninhindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *