Pet kam karne ke tarike

पेट कम करने के आसान तरीके – Pet kam karne ke tarike

Contents

पेट कम करने के आसान तरीके – Pet kam karne ke tarike

आज हम आपको पेट और वजन को कम करने का बेहद ही आसान और अचूक तरीका बताने वाले हैं। यह सारे नुस्खे बेहद ही कारगर हैं। अगर आप मनचाहा रिजल्ट पाना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा बताए जाने वाले कुछ स्टेप्स को फॉलो करें। फिर देखिए कैसे कुछ ही दिनों में आप अपने बड़े हुए पेट से छुटकारा पा लेंगे। तो चलिए विस्तार से जानते हैं , Pet Kam Karne ke Tarike .


पेट बढ़ने के कारण:-

पहले यह जान लीजिए, कि आखिर पेट बढ़ने का कारण क्या होता है? और सबसे पहले इन पर काम करना शुरू कीजिए।

  1. बहुत अधिक तनाव
  2. नींद की कमी/ज्यादा सोना
  3. बिल्कुल भी एक्सरसाइज ना करना
  4. गलत खानपान
  5. जेनेटिक कारण
  6. दवाओं का साइड इफेक्ट
  7. गलत दिनचर्या

इन विकल्पों में से पहले आप यह देखिए कि आपके मोटापा बढ़ने का कारण क्या है।

पेट कम करने के उपाय तरीके | Pet kam karne ke tarike

पेट कम करने के लिए आपको दो चीजों पर ध्यान देना होगा:-

  1. खाने की आदतों में बदलाव
  2. एक्सरसाइज या योगा

Pet Kam Karne Ke Tarike 

  1. खाने की आदतों में बदलाव
  • अगर आपको पेट कम करना है, तो सबसे पहले आपको अपने खाने से शुगर, डीप फ्राई फूड और जंक फूड को पूरी तरह से कट करना होगा।
  • अगर आपकी ओवर ईटिंग की आदत है, तो इसे खत्म करना होगा। आपको खाना संतुलित और जितनी भूख लगी है, उससे थोड़ा कम खाना चाहिए। ऐसा करने पर ही आप अपना वजन और पेट कम कर पाएंगे। अगर आप ओवर ईटिंग करते हैं, तो आप यह मान कर चलिए, कि आपका वजन कभी कम नहीं हो सकता।
  • अपने खाने में उन चीजों को ऐड करें, जिसमें प्रोटीन ज्यादा है और कार्ब्स कम।
  • खाने को टुकड़ों में खाएं। एक बार बहुत सारा खाने से बेहतर है, आप दिन में थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं।
  • ब्रेकफास्ट को स्कीप करने की गलती ना करें।
  • शाम की चाय का स्नैक्स हेल्थी रखें।
  • अपने सोने के 2 घंटे पहले ही अपना खाना खत्म कर ले। कोशिश करेंगे आप अपना डिनर 7:00 से 8:00 के बीच में कर ले।
  • रात का खाना सबसे हल्का रखें।
  • दिन में कम से कम 2 लीटर पानी पिएं। इससे आपके शरीर के सारे विषैले पदार्थ बाहर आएंगे। साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा।


2. एक्सरसाइज या योगा

अपने बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज या योग करना बहुत जरूरी है। इसलिए अगर आप अपना पेट कम करना चाहते हैं और अपने आप को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आज से ही एक्सरसाइज शुरू कर दे।

एक्सरसाइज:-

1. सिंगल लेग स्ट्रेच- इसे करने के लिए सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं। फिर बाएं पैर को ऊपर उठा कर घुटने के पास से मोड ले और उसे दोनों हाथों से जकड कर पेट की तरफ खींचे। इसी पोजीशन में 5 सेकेंड तक रहे। फिर पैर को सीधा कर ले। सेम प्रोसेस दाएं पैर के लिए भी करें। ऐसा शुरू में 5 से 10 बार करें और धीरे-धीरे इसे बढ़ाते जाएं।

2. डबल लेग स्ट्रेच- ऊपर जो प्रोसेस बताया गया है, उसी प्रोसेस को सेम दोनों पैरों में एक साथ करें।

3. कैंची- सबसे पहले पीठ के बल सीधे लेट जाएं। अब अपने दाएं पैर को सीधा रखते हुए ऊपर उठाएं। फिर दाएं पैर को नीचे करते हुए बाय को ऊपर उठाएं। इसी तरह से लगातार 10 से 15 बार करें।

4. साइकिलिंग- पीठ के बल सीधे लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़कर ऊपर उठाएं। फिर जिस तरह से आप साइकल चलाते हैं। बिल्कुल उसी तरह से लेटी हुई स्थिति में हवा में साइकिल चलाएं।

Pet Kam Karne Ke Tarike 

योगा ( Yoga) –

1. बटरफ्लाई आसन- इसे करने के लिए आप बैठ जाएं और दोनों पैरों के तलवों को जोड़ लें। उसके बाद उन्हें अपने दोनों हाथों से पकड़कर ले। फिर अपने पैरों को इस तरह से हिलाएं जिस तरह से तितली उड़ती है।

2. चक्की आसन- इसे करने के लिए आप अपने दोनों पैरों को जोड़कर लंबा करके बैठ जाएं। फिर अपने दोनों हाथों को लंबा करके इस तरह से घूमाएं जैसे आप चक्की घुमा रहे हो। इसे करते समय ध्यान रखें, कि आप अपने हाथ और पैर दोनों को ना मोड़े।

इसके अलावा आप नौकासन, भुजंगासन, उष्ट्रासन और कपाल भारती जैसे प्राणायाम भी कर सकते हैं।

एक बात याद रखें, कि अगर आपको किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या है, तो कोई भी एक्सरसाइज या योगासन करने के पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले ले।

अगर आप इनमें से कोई भी एक्सरसाइज Or योगा नहीं करना चाहते तो आप एक्सरसाइज की जगह डांसिंग, स्विमिंग, जोगिंग, वॉकिंग, साइकिलिंग यह सब भी कर सकते हैं।

Note 1:- किसी भी एक्सरसाइज की शुरुआत धीरे-धीरे करें, पहले ही दिन बहुत सारे एक्सरसाइज या योगा ना करें धीरे-धीरे उसे बढ़ाएं।

Note 2:- एक बात हमेशा याद रखें, कि हर कुछ दिन में अपने एक्सरसाइज के पैटर्न को बदलें। वरना आपका शरीर उस एक्सरसाइज का आदि हो जाता है और फैट लॉस करना बंद कर देता है।

Some Tips जिससे आपका बहुत जल्दी पेट कम होने लगेगा:- 

1:- खाना खाने के तुरंत बाद पानी ना पिए खाना खाने से आधे घंटे पहले और खाने के 1 घंटे बाद ही पानी पिएं।

2:- पानी हमेशा बैठ कर घुट घुट कर के पिंए। हमेशा गुनगुना या रूम टेंपरेचर का ही पानी पिए चाहे मौसम कोई भी हो।

3:- अपने दिन की शुरुआत फैट लॉस ड्रिंक के साथ करें। जैसे अजवाइन का पानी, जीरे का पानी, नींबू और शहद, सौफ, धनिया या मेथी का पानी,। अगर यह सब भी ना कर पाए, तो सुबह हल्का गुनगुना पानी पीकर अपने दिन की शुरुआत करें। बेहतर होगा, कि आप यह सारे वेट लॉस ड्रिंक बिना मुंह धोए सुबह उठते ही पी ले, क्योंकि हमारी सुबह की लार वेट लॉस में बहुत मदद करती है।

4:- सुबह-शाम खाना खाने के बाद 15 मिनट की वॉक जरूर करें।

5:- अगर आप एक्सरसाइज के साथ-साथ हमारे द्वारा बताए गए टिप्स भी फॉलो करेंगे, तो आपको बहुत जल्दी वो रिजल्ट मिल जाएगा जो आप चाहते हैं।

Note :- एक बात हमेशा याद रखें, कि वेट लॉस की जर्नी लंबी होती है। ना तो वेट गेन 2 दिन में हो सकता है ना ही वेट लॉस। इसलिए सब्र रखें और अपने पेट कम करने की जर्नी को शुरू करें।


तो दोस्तों आज का हमारा आर्टिकल ” Pet kam karne ke tarike “  यहीं पर खत्म होता है। अगर आपको हमारा आर्टिकल ” Pet Kam Karne Ke Tarike ” पढ़कर अच्छा लगा हो, तो प्लीज इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *