Resume Kaise banaye

Resume Kaise Banaye In Hindi

Contents

Resume Kaise Banaye? बायोडाटा या सीवी Kaise Banaye हिंदी में। आज हम आपको बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक से जोड़ने जा रहे हैं , जो आपके भविष्य के लिए बहुत ही जरूरी है।

अगर आप किसी अच्छी कंपनी में नौकरी करना चाहते हैं या फॉरेन में पढ़ाई के लिए किसी यूनिवर्सिटी में अप्लाई कर रहे हैं या फिर आप बिजनेस स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो आपको बायोडाटा सीवी या रिज्यूम बनाने की कला का ज्ञान होना बहुत जरूरी है।


Resume Kya Hota Hai , Resume Kaise Banaye ?

बायोडाटा सीवी या रिज्यूम एक डॉक्यूमेंट होता है , जिसमें हम अपने बारे में संक्षिप्त में लिखते हैं। और जो नौकरी के लिए काम आता है | बहुत से लोगों का मानना है , कि बायोडाटा सीवी या रिज्यूम एक ही होता है। पर हकीकत में बायोडाटा और सीवी/रिज्यूम में बहुत अंतर होता है।

बायोडाटा :- बायोडाटा में हम अपनी बायोग्राफिकल डिटेल्स ही देते हैं। जैसे :-

  1. नाम
  2. पिताजी का नाम
  3. माता का नाम
  4. उम्र
  5. जन्म तारीख
  6. जन्म स्थान
  7. एजुकेशन क्वालीफिकेशन
  8. पता ( Address )
  9. आपकी नौकरी या व्यवसाय
  10. आपके पिताजी की नौकरी या व्यवसाय
  11. आपकी हाइट
  12. आपका जेंडर ( Male Or Female )
  13. धर्म आदि।

हमारे भारत में बायोडाटा का प्रयोग नौकरी के लिए बहुत ही कम किया जाता है , बल्कि शादी ब्याह के लिए विशेष तौर पर बायोडाटा का प्रयोग किया जाता है।

रिज्यूम: रिज्यूम में बायोडाटा की कुछ पॉइंट्स को ही लिखे जाते हैं। साथ ही इसमें उन सभी जानकारी को संक्षिप्त में लिखा जाता है , जो कि नौकरी के लिए आवश्यक होते हैं।

सीवी: curriculum vitae ( करिकुलम वाइटे ) में हम संक्षेप में अपनी व्यक्तिगत जानकारी ,शैक्षिक जानकारी, अवार्ड/प्राइस, प्राप्त की हुई उपलब्धियों को भी लिखते हैं। किसी बड़े पद के लिए सीवी भेजा जाता है।

अभी तक हमें बायोडाटा रिज्यूम और सीवी में फर्क समझ में आ गया है। अब आइए जानते हैं कि यह कैसे बनाए जाते हैं |


Read Also:-


Bio-data , CV , Resume Kaise Banaye In Hindi ? 

Resume Kaise Banaye इसके लिए आपको नीचे दिए गए points को ध्यान में रखना होगा |

  • अपना पूरा नाम और पत्र व्यवहार संबंधी जानकारी: इसमें हमें अपना पूरा नाम लिखना चाहिए , इसके साथ ही साथ पत्र व्यवहार के लिए घर का पता, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर लिखें। इस बात का ध्यान रखें , कि अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी कि गलत जानकारी ना दें।
  • कैरियर ऑब्जेक्टिव: करियर ऑब्जेक्टिव पॉइंट में हमें अपनी फिजिकल और मेंटल स्ट्रैंथ के साथ ही अपने एजुकेशन के आधार पर अपने कार्य करने की क्षमता को अच्छे शब्दों में लिखना होता है। जिससे इंटरव्यू लेने वाले पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता की जानकारी: रिज्यूमे में आपको शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी देनी है। जो डिग्री आपने सबसे अंतिम में ली है , उसकी जानकारी सबसे पहले लिखनी है | जैसे कि M.A के परिणाम को पहले लिखना है , उसके बाद B.A के परिणाम को उसके बाद 12th और अंत में10th।
  • Extra Qualification: यदि आपके पास कोई एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन है | जैसे कि आपने कंप्यूटर का कोर्स किया है, कोई अन्य भाषा की जानकारी है या फिर किसी खेल में महारत हासिल की हो। इन सभी के बारे में डिटेल में जानकारी लिखें। Extra Qualification की डिग्री , डिप्लोमा या प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए | जिससे इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति यदि इसका प्रमाण आपसे लेना चाहे तो आप आसानी से प्रमाण पत्र या डिग्री के जरिए दे सके।
  • वर्क एक्सपीरियंस ( Work Experience ): यहां पर हम अपने Work Experience के बारे में लिखते हैं। जैसे कि हमने किसी कंपनी में कार्य किया है , तो उस कंपनी का नाम, हमारे पोस्ट का नाम और कितने साल तक उस कंपनी में काम किया है , इन सब को संक्षेप में लिखते हैं पर यदि हम फ्रेशर है , तो सीधे शब्दों में सिर्फ फ्रेशर ही लिख सकते हैं।बहुत से लोग ऐसे होते हैं , जो वर्क एक्सपीरियंस को लेकर फेक डिटेल्स देते हैं , जो कि गलत बात है। उन लोगों को ऐसा करने पर बाद में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों हम आपको इसलिए सलाह देंगे , कि आप जो भी जानकारी दें , वह सब सच हो झूठी ना हो।
  • पर्सनल प्रोफाइल: इस पॉइंट पर हमको अपने Date Of Birth, Marital Status, Gender, Nationality, Religion, Hobby के बारे में Point बनाकर लिखना होता है।
  • Declaration: यहां पर हम डिक्लेअर करते हैं , कि हमारे द्वारा दी गई सभी जानकारी पूर्णतः सही है, और इसके साथ ही अंत में दिनांक, हस्ताक्षर, स्थान को लिखना ना भूलें |

Read Also:- 


Resume Kaise Banaye , सीवी या बायोडाटा बनाते समय ध्यान रखने योग्य बातें :- 

Resume Kaise Banaye Important Points

  • आसान शब्दों का प्रयोग: हमें ऐसे शब्दों का प्रयोग करना चाहिए की इंटरव्यू लेने वाले हो हमारी सीवी बायोडाटा या रिज्यूम आसानी से समझ में आ सके।
  • स्पेलिंग्स पर ध्यान रखें: हम जिस भी भाषा में अपना सीवी, बायोडाटा या रिज्यूम बना रहे हैं | उसमें स्पेलिंग या मात्रा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए जानकारी लिखने के बाद कम से कम 2 बार इसे पढ़ें ताकि कोई गलती हो, तो सुधारा जा सके |
  • Font टाइप और साइज: सीवी , रिज्यूम या बायोडाटा बनाने के दौरान प्रोफेशनल फोंट टाइप जैसे एरियल का यूज़ करना चाहिए। फोंट साइज की बात करें तो 10 से 11 फोंट साइज का ही प्रयोग करें।
  • शब्दों के फुल फॉर्म का प्रयोग: आजकल हम सभी लोग जल्दबाजी के चक्कर में शब्दों को शॉट करके लिखते हैं | जैसे कि friend की spelling को Frnd , good morning को GM. बायोडाटा, रिज्यूम या सीवी में इन शॉर्ट फॉर्म को ना लिखकर शब्दों को पूरा लिखें |
  • बुलेट का प्रयोग: अपने बायोडाटा , रिज्यूम या सीवी को आकर्षक बनाने के लिए आपके द्वारा दी गई जानकारी को निबंध जैसा ना लिखकर इसे पॉइंट बनाकर लिखें और इन पॉइंट्स के सामने बुलेट का प्रयोग करना ना भूलें। ऐसा करने से इंटरव्यू लेने वाला व्यक्ति बहुत ही कम समय में आपके बारे में ज्यादा बातें जान सकेगा।
  • CV, resume या biodata साफ सुथरा होना चाहिए मुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए: आपका बायोडाटा रिज्यूम या सीवी a4 साइज के प्लेन व्हाइट पेपर में होना चाहिए। कहीं भी किसी भी जगह से मुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। अगर यह मुड़ा हुआ होगा , तो इंटरव्यू लेने वाले व्यक्ति आपको गैर जिम्मेदार समझेगा। जब कभी आप इंटरव्यू देने जाए तो अपने सभी डाक्यूमेंट्स के साथ अपना बायोडाटा भी संभाल कर रखें।
  • बायोडाटा बनाने के बाद एक बार जरूर पढ़ ले: जब आपका बायोडाटा बन कर रेडी हो जाता है , तो प्रिंट निकालने से पहले अच्छी तरह से अपने बायोडाटा को जरूर पढ़ ले। अगर कोई जानकारी लिखने से छूट गई है , तो उसे लिखें, स्पेलिंग चैक कर ले। यदि कहीं पर गलती हो तो उसे भी सुधार लें।

क्योंकि एक बार प्रिंट आउट निकालने के बाद उसमें सुधार करना बहुत ही मुश्किल काम होता है।


दोस्तों हम उम्मीद करते हैं , कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी ( Resume Kaise Banaye ) आपको पसंद आई होगी। यदि आपको हमारा पोस्ट ( Resume Kaise Banaye ) पसंद आया है , तो आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ इस पोस्ट को जरूर शेयर करें।

Our Other Website:- Paheliyaninhindi

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *