Snake Information In Hindi

Snake Information In Hindi – सांप के बारे में रोचक जानकारी हिंदी में

Contents

नमस्कार दोस्तों ! Logical Fact में आप सभी का स्वागत है | आज हम आपको बताएंगे , सांपों से जुड़ी रोचक जानकारी | ( Snake Information In Hindi ) इसकी सहायता से आप सांपों संबंधी बहुत सी जानकारियां जान पाएंगे |

सांपों से जुड़े अद्भुत तथ्य :-

“Snake ( सांप )” यह नाम सुनते ही हमारे शरीर मे सरसरी चढ़ने लगती है। सांपो के बारे में आपने भी अब तक कई तरह की बातें सुनी होंगी।

सबसे पहले तो आप यह जान ले कि सिर्फ हम ही सांप से नहीं डरते – सांप भी हम से उतना ही डरता है , जितना हम उनसे डरते हैं। कोई भी सांप इंसानों पर तभी हमला करता है | जब उसे यह अहसास होता है – कि उसे उस इंसान से खतरा है। बेवजह सांप कभी भी किसी इंसान पर हमला नहीं करते।

दोस्तों स्वागत है , आप सभी का हमारे इस आर्टिकल में जिसमें हम आपको दुनिया भर के सांपों की प्रजातियों के बारे में अद्भुत बातें बताएंगे , जिसे सुनकर आपको बेहद ही आश्चर्य महसूस होगा।


Snake Information In Hindi

1:- सांपों की कुल 3600 प्रजातियां होती हैं जिनमें से सिर्फ 750 प्रजाति के सांप ही ऐसे होते हैं , जिनमें जहर पाया जाता है।

2:- ब्लैक मांबा ( Black Mamba ) दुनिया का सबसे जहरीला सांप है। ये जब एक बार हमला करता है तो कम से कम 12 बार काटता है। सांप की यह प्रजाति सिर्फ अफ्रीका में ही पाई जाती है।

इसी के साथ ये सांप सबसे तेजी से चलने वाला सांप भी है , ये 1 घंटे में कम से कम 25 किलोमीटर की दूरी तय कर लेता है और इस सांप के बारे में यह भी जान लीजिए , कि यह दुनिया का सबसे गुस्सैल सांप है।

3:- हमने अब तक पैरों वाले जानवरों के सर पर ही सिंग देखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं , कि दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले एक सांप की प्रजाति में भी सिंग पाए जाते हैं | इस सांप को Horned viper के नाम से जाना जाता है। इनके सर पर दो सिंग होते हैं।

4:- सांप की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती हैं , जो उड़ भी सकती है। ऐसी प्रजातियों के सांप एक पेड़ से दूसरे पेड़ आसानी से उड़कर 300 से 400 फीट की दूरी तय कर लेते हैं।

5:- Death adder इतनी तेजी से हमला करने वाला सांप है , कि आपके पलक झपकते ही आप पर हमला करके ये वापस अपनी जगह पर चला जाता है। सांप की ये प्रजाति ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और इसके आसपास के टापू पर ज्यादा पाई जाती है।

यह भी पढ़ें :-

6:- सांप के शरीर में जहर नहीं होता , जहर उनके दांत में होता है। इसलिए अगर कोई सांप अपने आप को काट लेगा , तो उसकी मौत हो जाएगी।

7:- किसी भी सांप की उम्र ज्यादा से ज्यादा 15 से 20 साल की होती है। लेकिन सांप की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती है , जो 50 साल तक जिंदा रह सकते हैं।

8:- माना यह भी जाता है , कि अगर कोई सांप 100 साल तक जीवित रह जाएगा | तो उसमें अपनी इच्छा अनुसार रूप बदलने की शक्ति आ जाएगी। इस बात में कितनी सच्चाई है , यह तो हम नहीं जानते लेकिन इस बात का जिक्र पुराणों में भी किया गया है।

9:- Reticulatus python जितना बड़ा सांप आज तक किसी भी प्रजाति में नहीं पाया गया है। यह सांप 30 फीट तक भी लंबे हो सकते हैं। सांप की यह प्रजाति दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है।

Reticulatus Python Information In Hindi

10:- सांपों को रोज खाने की आवश्यकता नहीं होती है। वो एक बार खाना खाने के बाद महीनों तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं। ऐसा इसलिए होता है , क्योंकि सांप अपने खाने को चबाते नहीं है , सीधा निगल लेते हैं। और उनके पाचन की शक्ति धीमी होती है , जिसके कारण वह महीनों तक बिना कुछ खाए रह सकते हैं।


Snake Facts In Hindi Or Snake Information In Hindi

11:- सांपों की पलकें नहीं होती जिसके कारण सोते समय भी उसके आंख खुले ही रहते हैं।

12:- Saw scaled viper इस सांप के काटने से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है , ये दुनिया का सबसे खतरनाक सांप है।

13:- सांप के मरने के कुछ घंटे बाद भी उसके सिर में जान होती है | उस समय भी सांप किसी को काट सकता है , इसलिए एक मरे हुए सांप से दूरी बनाए रखने में ही समझदारी है।

14:- हम सब आज तक यही सुनते आए हैं , कि सांप के कान नहीं होते। यह बात पूरी तरह से सच नहीं है, क्योंकि भले ही सांप के कान बाहर से दिखाई नहीं देते , लेकिन आंतरिक तौर पर सांप के पास कान होते हैं।

15:- सांप किसी भी चीज की गंध लेने के लिए अपनी नाक की नहीं जीभ का इस्तेमाल करते हैं।

16:- जो सांप समुद्र के अंदर रहते हैं , वह सांस लेने के लिए नाक के अलावा अपनी त्वचा का भी उपयोग करते हैं , ताकि वह ज्यादा से ज्यादा देर तक पानी के अंदर रह सके।

17:- सांप कितने खतरनाक होते हैं , यह तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं , कि 1 साल में करीबन 40000 लोगों की मौत सांप काटने की वजह से होती है।

18:- सांप के जबड़े बेहद ही लचीले होते हैं , जिसके कारण यह 150 डिग्री तक भी अपने मुंह को खोल सकते हैं। यही कारण है , कि एक सांप अपने आकार से दुगुने-तीगुने आकार के जानवर का शिकार करके , उसे निगल जाते हैं।

19:- King cobra सबसे ज्यादा जहरीला सांप होता है | यह अपने शिकार को डसने के लिए 4 से 5 फीट ऊंचाई तक भी कूद जाते हैं। इसके काटने से एक बार में जितना जहर निकलता है , उतने जहर से एक हाथी की मौत भी हो सकती है। अब आप खुद ही समझ सकते हैं , कि ये सांप कितना जहरीला और खतरनाक है। भारत में किंग कोबरा को काला नाग और नाग देवता के नाम से भी जाना जाता है।

20:- भले सांप अपने भोजन को निगल कर खाते हैं। लेकिन उनके पास दांत भी होते हैं | सांप की कुछ प्रजातियां तो ऐसी भी होती हैं जिनके 200 से भी ज्यादा दांत होते हैं। लेकिन ये सांप कभी भी अपने भोजन को चबाने के लिए इसका उपयोग नहीं करते।

21:- सभी सांप का जहर एक प्रकार का नहीं होता | कुछ सांप के जहर इंसानों के नर्वस सिस्टम पर अटैक करते हैं। तो कुछ सांप के जहर इंसानों के ऊतकों को में अटैक करते हैं , जिनके कारण इंसानों की मौत होती है।

22:- क्या दुनिया के सबसे छोटे सांप के बारे में जानते हैं , इसका नाम है Leptotyphiops carle इन सांपों की ज्यादा से ज्यादा लंबाई 4 से 5 इंच की होती है।

23:- सांप की ऐसी प्रजातियां भी पाई जाती हैं , जो अपने ही बच्चे को और दूसरे सांपों को खाते हैं।

24:- सांपों की एक प्रजाति होती है , जिसे अहिराज कहा जाता है | यह कभी भी हमला करते समय काटता नहीं है , इसकी जगह यह हमेशा अपने पूंछ से वार करता है |

इंसान के शरीर के जिस भी हिस्से में उसका पूछ लग जाता है , वही जहर धीरे-धीरे गणना शुरू हो जाता है | जिसका अब तक कोई इलाज भी नहीं मिला है और इलाज नहीं होने के कारण धीरे-धीरे उस इंसान की मौत हो जाती है।

25:- सांप की एक प्रजाति को करायत के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इस प्रजाति के सभी सांप बेहद ही जहरीले होते हैं। लेकिन इस प्रजाति का एक सांप जिसे घोड़ा करायत के नाम से जाना जाता है , यह सीधे इंसान के माथे पर वार करता है।

वैसे तो ये सांप ज्यादा लंबे नहीं होते। ज्यादा से ज्यादा इनकी लंबाई डेढ़ फीट की होती है। लेकिन ये सांप उड़कर सीधा इंसान के माथे तक पहुंचते हैं , इसीलिए इसका नाम घोड़ा करायत पड़ा है।


अन्य रोचक लेख :-


दोस्तों हमें उम्मीद है , कि आपने आज से पहले सांप के बारे में यह जानकारी नहीं सुनी होगी।

अगर आपको हमारा आर्टिकल Snake Information In Hindi पसंद आया हो , तो हमारे आर्टिकल को लाइक जरूर करें | इसके साथ ही अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर भी करें।

अगर आप चाहते हैं , कि इसी तरह की और अद्भुत जानकारी आपको मिलती रहे तो हमारे साथ बने रहें। आपको हमारा आज का आर्टिकल कैसा लगा कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *