YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें

YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें

YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें  :- गाने , हमारे Mood के जान होते हैं। हम चाहे किसी भी मूड में हो , गाने हमारे मूड को एक्सप्रेस करते है। हमारा फिल्म जगत गानों के बिना अधूरा है |

आजकल हम में से बहुत से लोग गूगल का सबसे बड़ा वीडियो सर्च इंजन “YouTube” पर गाने देखते भी हैं और सुनते भी हैं। क्योंकि हमें पता हैं , कि सबसे पहले यूट्यूब पर ही न्यू सॉन्ग अवेलेबल होते हैं।

पर कभी सोचा है , कि यह सारे गाने आप अपने SD Card या File Manager में कैसे Save कर सकते हैं ? जिससे हम ऑफलाइन होते हुए भी सॉन्ग्स का आनंद ले सके।

नमस्कार दोस्तों , स्वागत है आप सभी का हमारे इस आर्टिकल YouTube से MP3 Song डाउनलोड पर।



YouTube के न्यू फीचर में हम ऑफलाइन Song सुन सकते है। पर उस Song को हम अपने फाइल मैनेजर या एस-डी कार्ड पर डाउनलोड नहीं कर सकते।

इंटरनेट में ऐसे बहुत से मेथड अविलेबल है , जिसके हेल्प से आप अपनी मनपसंद Video Song को आसानी से Mp3 में कन्वर्ट कर सकते है।

YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें , इसके लिए दो तरीके हैं :- 

  • वेबसाइट की हेल्प से |
  • एप्लिकेशन के हेल्प से |

वेबसाइट की सहायता से :- पहला तरीका

नीचे दिए हुए कुछ आसान से Steps , जिन्हें आप फॉलो करें और वेबसाइट की मदद से यूट्यूब वीडियो से mp3 में कन्वर्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आपके मोबाइल , लैपटॉप या पीसी में गूगल क्रोम ब्राउजर होना चाहिए। गूगल क्रोम ब्राउजर में Youtube.com लिख कर सर्च करें। OR प्ले स्टोर में जाकर यूट्यूब ऐप डाउनलोड करें।
  • यूट्यूब के सर्च बार पर आप अपने मनपसंद गाना सर्च करें, जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं। Song Play होने पर स्क्रीन में सबसे ऊपर आपको URL दिखेगा। जिसे आपको कॉपी करना है।  OR अगर आप YouTube में Song Play कर रहे हैं , तो उसमें आपको एक शेयर का बटन दिखाई देगा , उस पर क्लिक करते ही आपको Copy Link का ऑप्शन दिखाई देगा , उस पर क्लिक करते ही , उस वीडियो को URL कॉपी हो जाएगा |

YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें

  • यूआरएल को कॉपी करने के लिए यूआरएल को टच करके तब तक रखें जब तक यूट्यूब के सर्च बार में लिखा हुआ अक्षर के ऊपर नीले रंग की पट्टी नहीं आ जाती। इसके साथ ही आपको Select All , Cut , Copy आदि का ऑप्शन शो करेगा। जिसकी मदद से आप यूआरएल को कॉपी कर सकते हैं।
  • राइट हैंड की तरफ सबसे ऊपर + को क्लिक करके नया टैब ओपन करें।
  • इस टैब में आपको https://online.com/mp3-converter टाइप करना है। इससे आप वीडियो कन्वर्टर की साइट में चले जाएंगे।
  • वहां पर आपको एक खाली बॉक्स दिखेगा , जिसमें आपको YouTube से कॉपी किए गए , लिंक को उस बॉक्स में पेस्ट करना है।
  • लिंक पेस्ट करने के बाद आप फॉर्मेट में Mp3 लिखा हुआ दिखेगा।
  • अब स्टार्ट बटन पे क्लिक करें।
  • नया पेज ओपन होगा जिसमें एमपी3 डाउनलोड लिखा हुआ दिखेगा।
  • डाउनलोड के बटन पर क्लिक करें।
  • कुछ ही समय में आपका मनपसंद सॉन्ग आपके फाइल मैनेजर में डाउनलोड किया हुआ मिलेगा।

हम आपके लिए कुछ और साइट्स भी बता रहे हैं जिसके मदद से mp3 सॉन्ग्स डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Bigconverter.com
  • mp3hub.com
  • onlinevideoconverter.com
  • flvto.biz
  • Y2mate.com

YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें

Application की सहायता से :- दूसरा तरीका

चलिए दोस्तों अब आपको ऐसे Apps से रूबरू करवाते है , जिसकी मदद से आप यूट्यूब वीडियो को आसानी mp3 में कन्वर्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। हम जिस ऐप के बारे में आपको बताने जा रहे हैं , उस ऐप का नाम है Vidmate.

इस ऐप की मदद से यूट्यूब वीडियो को आसानी से MP3 में कन्वर्ट कर डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप को लाखो लोग Use करते हैं।

दोस्तों , इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर सकते हैं। पहले यह एप गूगल एप पर अवेलेबल था पर अब इस ऐप को गूगल प्ले से हटा दिया गया है।

गूगल प्ले पर अगर आप सर्च करते हैं , तो इसी नाम का आपको ऐप दिखेगा पर आप उस ऐप को यूट्यूब वीडियो से MP3 में कन्वर्ट करने के लिए यूज नहीं कर सकते हैं।

गूगल के सर्च बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। Vidmate app को यूज करने के लिए आप नीचे लिखे हुए स्टेप्स को फॉलो करें-

  • गूगल सर्च बटन पर लिखें- Vidmate app apk download
  • सबसे पहले वाला लिंक ओपन करें।
  • इस लिंक की मदद से app डाउनलोड करें।
  • इस ऐप में सबसे ऊपर सर्च बार दिया हुआ है उसमें अपने मनपसंद गाने को सर्च करें।
  • सर्च बार के राइट साइड में डाउन एरो का चिन्ह दिया है। यह डाउनलोड करने का साइन है। इस Download Arrow पर क्लिक या टच करें।
  • डाउनलोड पर क्लिक करते ही वीडियो के ऑप्शंस सामने आएंगे।
  • आप अपने पसंद के हिसाब से म्यूजिक या वीडियो सेलेक्ट करें।
  • वीडियो के साइड में Download Arrow Show कर रहा है। उस पर क्लिक करते ही आपका वीडियो या म्यूजिक डाउनलोड हो जाएगा।

हमें उम्मीद है दोस्तो आपको YouTube से MP3 Song डाउनलोड कैसे करें , यह तरीके पसंद आय होंगे। हमें कमेंट करके जरूर बताएं |

आपको कौन सा तरीका सबसे अच्छा लगा। और हां दोस्तों आप अपने फ्रेंड्स को व्हाट्सएप या फेसबुक से शेयर करना ना भूले।

Visit Our Paheli Website :- Paheliyaninhindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *