Best 55 Slogan On Time In Hindi

Best 55 Slogan On Time In Hindi | समय टाइम पर हिंदी स्लोगन

Contents

Best 55 Slogan On Time In Hindi | समय टाइम पर हिंदी स्लोगन | Slogan On Time 

” समय ” नाम का यह शब्द दिखने में तो बहुत ही साधारण सा लगता है | लेकिन इसका महत्व हर व्यक्ति के जीवन में बहुत बड़ा होता है | क्योंकि समय ही निर्धारित करता है , कि एक व्यक्ति कितना कामयाब बन पाता है |

जो व्यक्ति समय को बर्बाद करते हैं , वह व्यक्ति अपने जिंदगी में या अपने जीवनकाल में कभी भी कामयाब नहीं हो पाते हैं | यदि कोई व्यक्ति अपनी जिंदगी में कामयाब होना चाहता है , तो उसे समय के साथ साथ चलना पड़ता है , समय के अनुसार कार्य करने पड़ते हैं |

इसे पिछले आर्टिकल में हमने वातावरण बचाओ , पृथ्वी बचाओ इत्यादि अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे पर स्लोगन प्रदान किए थे |

बहुत सारे ऐसे लोग हैं , जो समय को बेवजह नष्ट कर रहे हैं | इसीलिए हमने आज की पोस्ट में आप लोगों के लिए समय टाइम पर हिंदी स्लोगन ( Slogan On Time In Hindi ) लिखे हैं | जिनको पढ़कर आप ” समय ” के महत्व को समझ सकते हैं |


Best 55 Slogan On Time In Hindi | समय टाइम पर हिंदी स्लोगन  

(1)

समय बड़ा है अनमोल , इसका और न कोई दूजा मोल |

(2)

समय बड़ा है बलवान , अच्छे बच्चों को बना दे पहलवान |

(3)

जिसने समय का महत्व जाना , उसने भविष्य को पहचाना |

(4)

जिसने समय को ना पहचाना , उसने खुद को कभी ना जाना |

(5)

उन्नति के मार्ग पर जाना है , समय को हमने पहचाना है |

(6)

जब समय का तमाचा पड़ता है , तो कोई फकीर तो कोई बादशाह बन जाता है |

(7)

समय की एक बात अच्छी होती है , जैसा भी होता है , बीत जाता है |

(8)

वक्त दिखाई नहीं देता , लेकिन बहुत कुछ दिखा जाता है |

(9)

समय का आईना , कभी झूठ नहीं बोलता |

(10)

अपनों को परखने का सबसे अच्छा समय , आपका सबसे बुरा समय होता है |

(11)

वक्त धीरे-धीरे ही सही , लेकिन बदलता जरूर है |

(12)

वक्त राजा को रंक बना सकता है , और वक्त ही रंक को राजा बना देता है |

(13)

समय जब अंगड़ाई लेता है , तो सूर्य पर भी ग्रहण लग जाता है |

(14)

समय आपके साथ कभी नहीं चलता , आपको समय के साथ चलना पड़ता है |

Best 55 Slogan On Time In Hindi | समय टाइम पर हिंदी स्लोगन

(15)

स्वर्ग और नरक दिखाने वाला समय ही होता है |

(16)

वक्त सबका आता है , कोई बिखर जाता है , तो कोई निखर जाता है |

(17)

समय लेता भी है , तो देता भी है |

(18)

जो लोग मौज मस्ती के लिए समय नहीं निकालते , देर सबेर वे बीमारी के लिए समय निकाल लेते हैं |

(19)

समय जब निर्णय करता है , तो गवाहों की जरूरत नहीं पड़ती है |

(20)

समय से बड़ा गुरु , दानी , बलवान , इस संसार में कोई नहीं है |

(21)

आप रुक सकते हैं लेकिन समय नहीं , इसलिए धीरे ही सही लेकिन चलते रहें |

(22)

हर पल , हर वक्त , हर क्षण , आपका जीवन समाप्त हो रहा है |

(23)

जब अपनों का साथ हो , तो बुरे से बुरा वक्त भी जल्दी कट जाता है |

(24)

वक्त आता है , वक्त जाता है , वक्त को संभाल कर रखें , वक्त बेवक्त काम आता है |

(25)

समय की दवाई , कभी कड़वी तो कभी मीठी लगती है |

Best 55 Slogan On Time In Hindi | समय टाइम पर हिंदी स्लोगन 

(26)

जो समय के साथ नहीं चलता , फिर उसके साथ कोई नहीं चलता |

(27)

समय जब भी जाता है , तो लौटकर कभी नहीं आता है |

(28)

जो समय को बर्बाद करता है , समय उसे बर्बाद कर देता है |

(29)

बदल तो इंसान रहा है , दोष समय को दे रहा है |

(30)

समय की सीख , जिंदगी भर याद रहती है |

(31)

समय जब देता है , तब छप्पर फाड़ के देता है , और जब लेता है तब छप्पर फाड़ कर लेता है |

(32)

समय बीत जाने के बाद कदर की जाए , तो वह कदर नहीं अफसोस कहलाता है |

(33)

समय की परीक्षा कठिन जरूर होती है , लेकिन परिणाम आपके हाथों में होता है |

(34)

समय ही जीवन बनाता है , समय ही जीवन काटता है |

(35)

समय धीरे-धीरे हर वस्तु को ठोक पीटकर परिपक्व बना देता है |

(36)

आपके पास किसी कार्य को प्रारंभ करने का समय नहीं है , तो उसको समाप्त करने का समय कब होगा |

(37)

समय बर्बाद करके आप आप अपने जीवन का अमूल्य वक्त बर्बाद कर रहे हैं |

(38)

समय हमेशा आपके साथ होता है , बुरा या अच्छा आपके कर्म तय करते हैं |

Best 55 Slogan On Time In Hindi | समय टाइम पर हिंदी स्लोगन 

(39)

वक्त बुरा नहीं होता , वक्ति के हालात बुरे होते हैं |

(40)

समय के साथ जो साझेदारी कर लेता है , वह भी सफर में नहीं रुकता |

(41)

समय जब भी वार करता है , तो वह दिन दिशा और वार नहीं देखता |

(42)

वक्त जख्म देता भी है , वक्त जख्म भरता भी है |

(43)

वक्त का क्या है , वह तो गुजर जाएगा , लेकिन तू बीच रहा में ठहर जाएगा |

(44)

अपना वक्त किसी को देने से पहले दो बार सोचें , क्योंकि उसका हिसाब आपको ही देना होगा |

(45)

मैं कदम कदम पर बदलता हूं , मैं समय हूं , बदलना मेरा काम है |

(46)

कठिन समय में समझदार व्यक्ति हल खोजता है और कायर व्यक्ति बहाना बनाता है |

(47)

समय गूंगा होता है बोलता नहीं , सिर्फ करके दिखाता है |

(48)

समय ही है जो व्यक्ति को बिना ढोल नगाड़ों के नचाता है |

(49)

वक्त रेत की तरह है कितना भी मुट्ठी में पकड़ने की कोशिश करो , फिसल ही जाता है |

(50)

वक्त बेवक्त नहीं आता है , वह तो हमेशा आपके साथ चलता है |

(51)

समझदार व्यक्ति खुद सीख जाता है , नासमझ व्यक्ति को समय सिखा देता है |

(52)

वक्त जब सजा सुनाता है , तो ना ही किसी वकील , ना ही किसी जज की जरूरत होती है |

(53)

समय धीरे-धीरे जरूर चलता है लेकिन हर वक्त आप से आगे चलता है |

(54)

सफाई देने में अपना समय मत बर्बाद करिए , लोग केवल वही सुनते है , जो वह सुनना चाहते हैं |


Related Post :- 


तो दोस्तों यह थे , समय पर लिखे गए कुछ हिंदी स्लोगन या फिर हम कहें Best 55 Slogan On Time In Hindi . दोस्तों इस आर्टिकल पर आप अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें | आप नीचे कमेंट करके बता सकते हैं , कि आपको यह Slogan On Time In Hindi कैसे लगे और इस आर्टिकल को आप अपने दोस्तों के साथ या फिर अपने किसी भी स्कूल के फ्रेंड के साथ शेयर कर सकते हैं , और लोगों को समय की अहमियत बता सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *