क्या आप जानते हैं , भारत में कुल कितने राज्य हैं 2021 में | भारत दुनिया का क्षेत्रफल की दृष्टि से 7वां सबसे बड़ा देश हैं और अगर जनसँख्या की दृष्टि से देखा जाए , तो दुनियां में दूसरे नंबर पर आता हैं। भारत की कुल आबादी 136 करोड़ हैं। किसी भी देश की तरक्की के लिए देश को राज्य में बाँट दिया जाता हैं , ताकि जब राज्य तरक्की करे , तो साथ ही देश की भी तरक्की हो।
दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं हैं , जो राज्यों में नहीं बंटा हुआ हैं। भारत भी राज्यों में बंटा हुआ हैं , जिनकी संख्या में हाल ही में कुछ बदलाव हुआ हैं। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे , कि भारत में 2021 के अनुसार कुल कितने राज्य हैं ? यदि हाँ, तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
भारत में कुल कितने राज्य हैं
भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। साल 2014 से पहले भारत में 27 राज्य थे। लेकिन 2 जून 2014 में तेलंगाना, जो आंध्रप्रदेश का हिस्सा हुआ करता था, को एक नया राज्य बनाने का एलान हुआ। भारत एक ऐसा देश हैं , जहाँ पर आपको कई तरह की विभिन्नताएँ देखने को मिलेगी। असल में भारत को इन्ही विभिन्नताओं के आधार पर बांटा गया हैं। भारत में बहुत तरह की भाषाएँ बोली जाती हैं , जिनके आधार पर अलग-अलग राज्य बनाएं गए हैं। आपको हर एक राज्य में एक अलग भाषा बोलते हुए लोग दिखाई देंगे। भारत की राष्ट्रभाषा की बात करे , तो हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा हैं।
वर्तमान भारत की बात करे , तो फिलहाल भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इससे पहले हम आपको भारत के कुल 28 राज्यों के नाम बताएं, आपका ये जान लेना बेहद जरुरी हैं , कि छेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य ” राजस्थान ” है। जबकि जनसंख्या की दृष्टि से ” उत्तरप्रदेश ” भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
नीचे हम आपको भारत के राज्य का नाम और उनकी राजधानी का नाम बता रहे हैं। इसके साथ-साथ उनका स्थापना दिवस भी बता रहे हैं।
क्रमांक | राज्य का नाम | राजधानी | स्थापना दिवस |
1 | आंध्र प्रदेश | हैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती) | 1 नवम्बर 1956 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 20 फरवरी 1987 |
3 | असम | दिसपुर | 26 जनवरी 1950 |
4 | बिहार | पटना | 26 जनवरी 1950 |
5 | छत्तीसगढ़ | रायपुर | 1 नवम्बर 2000 |
6 | गोवा | पंजी | 30 मई 1987 |
7 | गुजरात | गांधीनगर | 1 मई 1960 |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | 25 जनवरी 1971 |
10 | झारखण्ड | रांची | 15 नवम्बर 2000 |
11 | कर्नाटक | बेंगलुरु (पहले बैंगलोर) | 1 नवम्बर 1956 |
12 | केरल | तिरुवनंतपुरम | 1 नवम्बर 1956 |
13 | मध्य प्रदेश | भोपाल | 1 नवम्बर 1956 |
14 | महाराष्ट्र | मुंबई | 1 मई 1960 |
15 | मणिपुर | इम्फाल | 21 जनवरी 1972 |
16 | मेघालय | शिलांग | 21 जनवरी 1972 |
17 | मिजोरम | अइज़ोल | 20 फरवरी 1987 |
18 | नागालैंड | कोहिमा | 1 दिसम्बर 1963 |
19 | ओडिशा | भुवनेश्वर | 26 जनवरी 1950 |
20 | पंजाब | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1956 |
21 | राजस्थान | जयपुर | 1 नवम्बर 1956 |
22 | सिक्किम | गंगटोक | 16 मई 1975 |
23 | तमिल नाडू | चेन्नई | 26 जनवरी 1950 |
24 | तेलंगाना | हैदराबाद | 2 जून 2014 |
25 | त्रिपुरा | अगरतला | 21 जनवरी 1972 |
26 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 26 जनवरी 1950 |
27 | उत्तराखंड | देहरादून (शीतकालीन) गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन) | 9 नवम्बर 2000 |
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 1 नवम्बर 1956 |
केंद्र शासित प्रदेश 2020
अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भी केंद्र-शासित प्रदेश बन गए हैं। इससे पहले भारत में केवल 7 केंद्र शासित प्रदेश थे। हमने नीचे सभी केंद्र शासित प्रदेश की सूचि दी हैं। जानने के लिए नीचे देखे।
क्रम संख्या | केंद्र शासित प्रदेश | स्थापना दिवस |
1. | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 1 नवम्बर 1956 |
2. | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
3. | दादरा और नगर हवेली, | 26 जनवरी 2020 |
4. | दमन और दीऊ | 30 मई 1987 |
5. | दिल्ली | 9 मई 1905 |
6. | लक्षद्वीप | 1 नवम्बर 1956 |
7. | पुडुचेरी | 1 नवम्बर 1954 |
8. | जम्मू कश्मीर | 31 अक्टूबर 2019 |
9. | लद्दाख | 31 अक्टूबर 2019 |
सबसे बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची (जनसंख्या वार)
जनसँख्या के मामले में उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य हैं। हमने नीचे सभी राज्यों के नाम जनसँख्या के हिसाब से भी दिए हैं। आपके लिए सबसे बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सूची जनसँख्या के हिसाब से भी जाननी जरुरी हैं।
S। no। | राज्य / केंद्र शासित प्रदेश | जनसंख्या ( 2011 की जनगणना के अनुसार) |
1 | उत्तर प्रदेश | 199,812,341 |
2 | महाराष्ट्र | 112,374,333 |
3 | बिहार | 104,099,452 |
4 | पश्चिम बंगाल | 91,276,115 |
5 | आंध्र प्रदेश | 84,580,777 |
6 | मध्य प्रदेश | 72,626,809 |
7 | तमिलनाडु | 72,147,030 |
8 | राजस्थान | 68,548,437 |
9 | कर्नाटक | 61,095,297 |
10 | गुजरात | 60,439,692 |
11 | ओडिशा | 41,974,218 |
12 | केरल | 33,406,061 |
13 | झारखंड | 32,988,134 |
14 | असम | 31,205,576 |
15 | पंजाब | 27,743,338 |
16 | छत्तीसगढ़ | 25,545,198 |
17 | हरियाणा | 25,351,462 |
18 | दिल्ली | 16,787,941 |
19 | जम्मू और कश्मीर | 12,541,302 |
20 | उत्तराखंड | 10,086,292 |
21 | हिमाचल प्रदेश | 6,864,602 |
22 | त्रिपुरा | 3,673,917 |
23 | मेघालय | 2,966,889 |
24 | मणिपुर | 2,855,794 |
25 | नगालैंड | 1,978,502 |
26 | गोवा | 1,458,545 |
27 | अरुणाचल प्रदेश | 1,383,727 |
28 | पुडुचेरी | 1,247,953 |
29 | मिजोरम | 1,097,206 |
30 | चंडीगढ़ | 1,055,450 |
31 | सिक्किम | 610,577 |
32 | अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह | 380,581 |
33 | दादरा और नगर हवेली | 343,709 |
34 | दमन और दीव | 243,247 |
35 | लक्षद्वीप | 64,473 |
भारत के राज्य से जुड़े कुछ सवाल और उनके जवाब
1: भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
उत्तर: भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य ” गोवा ” हैं।
2: भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर: ” राजस्थान ” क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
3: जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन सा है?
उत्तर: जनसंख्या के आधार पर ” उत्तरप्रदेश ( UP ) ” भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
4: जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे छोटा राज्य कौन सा है?
उत्तर: ” सिक्किम ” भारत का सबसे छोटा राज्य है , जनसंख्या के आधार पर।
निष्कर्ष:
हम उम्मीद करते हैं कि आपको भारत में कुल कितने राज्य हैं में दी गयी जानकारी बेहद पसंद आई होगी और ये जानकारी आपके काम की भी रहेगी। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा , ये हमे नीचे दिए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरुर बताएं। यदि आपको हमारे आर्टिकल से जुड़ा कोई प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपके प्रश्न का उत्तर जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे। यदि आप हमारे और आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो आप बाकी के पेज लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।