Facts About The Human Body Hindi

इंसानी शरीर से जुड़ी कुछ रोचक व अनोखी बातें -Facts About the Human Body Hindi.

Facts About The Human Body Hindi :- भगवान द्वारा बनाई हुई सभी रचनाओं में हमारा इंसानी शरीर सबसे जटिल संरचना है। आप खुद सोचिए इंसानी शरीर के जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारे शरीर में कितने सारे परिवर्तन आते हैं। हमारा शरीर ऊपर से जितना साधारण दिखता है , अंदर से उतना ही जटिल और आश्चर्यजनक है। हमारे शरीर के अंदर होने वाले परिवर्तन ने कई बार रिसर्च करने वालों को भी आश्चर्य में डाल दिया है।

आज हम अपने आर्टिकल में आपको इंसानी शरीर के बारे में ऐसी आश्चर्यजनक बातें बताएंगे , जो आपने आज से पहले कभी नहीं सुनी होगी | आपको खुद आश्चर्य होगा , कि हमारे अंदर ऐसी ऐसी चीजें भी मौजूद हैं।


तो दोस्तों स्वागत है , आप सभी का हमारे इस आर्टिकल में जिसमें हम आपको इंसानी शरीर के बारे में आश्चर्यजनक तथ्य बताएंगे , तो चलिए शुरू करते हैं।

1- क्या आप जानते हैं , कि हमारे शरीर से दिनभर मृत त्वचा गिरती रहती है। यह बहुत बारीक होती है इसलिए हम इसे सामान्य आंखों से नहीं देख पाते। लेकिन दिन भर में हमारे शरीर से बहुत बड़ी मात्रा में मृत त्वचा निकल कर गिर जाती है। 

2- इंसान के जीभ का प्रिंट कभी भी किसी दूसरे इंसान के जीभ के प्रिंट से मैच नहीं खा सकता। जिस प्रकार से हमारे फिंगरप्रिंट कभी मैच नहीं हो सकते , वैसे ही जीभ के प्रिंट भी नहीं होते हैं।

3- एक इंसान के अगर पूरे जीवन की लार इकट्ठा की जाए , तो उससे दो स्विमिंग पूल भर सकता है। 

4- जब हम एक कदम उठाते हैं , तो उसमें हमारे शरीर की 200 प्रकार की मांसपेशियां काम करती हैं।

5- कोई व्यक्ति अगर 70 साल तक जीवित रहता है , तो वह अपने पूरे जीवन काल में 12000 गैलन पानी पी चुका होता है।

6- किसी भी इंसान का मस्तिष्क जागी हुई अवस्था की अपेक्षा सोई हुई अवस्था में ज्यादा सक्रिय होता है। साधारण शब्दों में समझिए , कि किसी भी इंसान का दिमाग उस समय ज्यादा अच्छी तरह से काम कर रहा होता है , जब वह व्यक्ति सो रहा होता है।

7- इंसान के मस्तिष्क को समझना बेहद ही जटिल काम है। क्या आप जानते हैं , एक इंसान के मस्तिष्क में इतनी सारी तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं , कि अगर कोई उसकी गिनती करना शुरू करें तो उस 3000 साल का वक्त लग जाएगा।

8- हमारे शरीर की सबसे लंबी हड्डी हमारे जांघ की होती है | इसकी लंबाई 18 इंच होती है। इसी के साथ ही हमारे शरीर का सबसे मजबूत हिस्सा भी हमारा जांघ ही होता है ये कंक्रीट जितना मजबूत होता है।

9- अभी तो हमने जाना , कि हमारे शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी होती है। अब हम ये जान लेते हैं , कि हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी होती है ? वो हड्डी होती है , हमारे कान की | इसकी लंबाई 1 चावल के दाने से भी कम होती है , मतलब कि 0.1 Inch .

Amazing Facts About Human Body In Hindi 

10- पलकों का झपकना हमें कितना सामान्य लगता है ना | लेकिन क्या आपको पता है , हमारी पलकें 1 दिन में 11,500 बार झपकती हैं।

11- एक व्यक्ति अगर पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका पाचन तंत्र बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा है | तो आप यह जान लीजिए , कि उस इंसान के पाचन तंत्र में 5 पाउंड बैक्टीरिया होते हैं।

12- जब किसी इंसान की मौत होती है , तो उसके मौत के 3 दिन बाद उसके वह एंजाइम जो उसके खाने को पचाने में मदद करते थे | वह उसी के शरीर को खाना शुरू कर देते हैं।

13- हमारे शरीर में दो तरह की आंत होती है , छोटी और बड़ी , ये तो आप सभी जानते हैं | लेकिन यह भी जान लीजिए , कि एक वयस्क व्यक्ति की छोटी आंत 23 फीट तक लंबी होती है।

सोचिए भगवान ने हमारे शरीर को किस तरह से डिजाइन किया है , कि इतनी सारी चीजें है , जो हमारे पेट के अंदर आसानी से समा जाती हैं।

14- एक इंसान अपने पूरे जीवन में 40 से 45 टन खाना खा लेता है , यह हर इंसान के खाना खाने की कैपेसिटी पर भी निर्भर करता है। क्योंकि हर इंसान की खाने की कैपेसिटी अलग-अलग होती है।

15- एक इंसान के साफ मुंह में भी हजारों प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। अगर आप यह सोचते हैं , कि ब्रश करने के तुरंत बाद आपका मुंह बिल्कुल साफ है, तो आप इस गलतफहमी में बिल्कुल मत रहिएगा। ब्रश करने के तुरंत बाद भी हजारों प्रकार के बैक्टीरिया आपके मुंह में रहते ही हैं।

16- जन्म के बाद लगभग 1 महीने तक सभी बच्चों को कोई भी रंग दिखाई नहीं देता। उनको सारी चीजें सिर्फ ब्लैक एंड वाइट ही दिखाई देती हैं। कहते ये है , कि उन्हें सबसे पहला रंग लाल दिखाई देता है | पर इस बात में कितनी सच्चाई है , यह तो हम नहीं बता सकते।

17- भगवान ने हमारी आंखों को इस खूबी के साथ बनाया है , कि हम 10 मिलियन रंगों में भी अंतर पहचान सकते हैं। है ना मजेदार बात।

18- जब हमारे शरीर में 1% पानी की कमी होती है , तब हमें प्यास का एहसास होता है। जब यही पानी हमारे शरीर में 5% कम हो जाता है , तो हम बेहोश हो जाते हैं और अगर किसी कारण से हमारे शरीर में 10% पानी कम हो जाएगा , तो हमारी मौत हो जाएगी।

19- हमारे शरीर में इतनी मात्रा में लोहा मौजूद है , कि अगर इन सब को इकट्ठा किया जाए | तो एक 3 इंच की कील बन सकती है।

20- हमारा मस्तिष्क इतना तेज है , कि वो 1 मिनट में 1000 से भी ज्यादा शब्द पड़ सकता है।

Facts About The Human Body Hindi 

21- अगर हमारे मुंह में लार नहीं होगी , तो हमें किसी भी खाने का स्वाद नहीं आएगा | क्योंकि जब तक खाने में लार नहीं मिलती , हमें स्वाद का पता ही नहीं चलता।

22- आपने तो यह देखा ही होगा कि जब कोई व्यक्ति शर्मता है , तो उसके गाल लाल हो जाते हैं | लेकिन क्या आप जानते हैं जब हम शर्म महसूस करते हैं , तो गाल के साथ-साथ हमारे पेट का आंतरिक हिस्सा भी लाल हो जाता है।

23- हर इंसान के शरीर से अलग और खास तरह की गंध आती है , जो किसी दूसरे इंसान से मैच कर ही नहीं सकती। हां यह नियम जुड़वा लोगों पर लागू नहीं होता है।

24- क्या आप जानते हैं , कि जब आप रोते हैं | तो आपके चेहरे की 17 मांस पेशियां काम करती है। लेकिन जब आप हंसते हैं , तो आपके चेहरे की 43 मांसपेशियां काम करती है , इसलिए कहते हैं कि हंसना बेहद जरूरी है।

25- हमारे शरीर में चेहरे के बाल सबसे तेजी से बढ़ते हैं।


दोस्तों हमें उम्मीद है , कि आपको हमारे द्वारा दी गई है जानकारी पसंद आई होगी। आपको हमारा आर्टिकल कैसा लगा ? ये हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं |

हमने आर्टिकल ( Facts About The Human Body Hindi ) में जो आपको जानकारी दी है , वह अच्छी है तो इसे प्लीज अपने दोस्तों और फैमिली के साथ शेयर करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *