Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai

हिंदी भाषा की लिपि क्या हैं ? | Hindi Bhasha ki lipi kya hai

Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai | हिंदी भाषा की लिपि क्या हैं ?

दोस्तों भारत की मुख्य भाषा हिंदी है। लेकिन तब भी कई लोगों को हिंदी के बारे में अच्छी तरह से जानकारी नहीं होती है। हम में से कई लोग यह नहीं जानते होंगे, कि आखिर हिंदी भाषा की लिपि क्या हैं ( Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai ).

अगर आप भी यह नहीं जानते हैं, तो आपको आज के इस आर्टिकल में हम इस प्रश्न का उत्तर देने जा रहे हैं। आज हम आपको बताएंगे, कि हिंदी भाषा की लिपि क्या है और साथ ही साथ इस लिपि के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी भी देंगे।

हिंदी भाषा की लिपि क्या है ? यह जाने से पहले हमें यह जानना होगा, कि लिपि किसे कहते हैं ? तो चलिए शुरू करते हैं।

लिपि किसे कहते हैं | Lipi Kise Kahate Hain

किसी भी भाषा के लिखने के तरीके या उसकी प्रणाली को लिपि कहते हैं। और भाषा के वर्णों को ध्वनि कहा जाता है।

यदि आप लिपि किसे कहते हैं के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके ऊपर भी हमने अलग से पूर्ण रूप से जानकारी दी है, यहां पर क्लिक करके आप इसके बारे में जान सकते हैं – Lipi Kise Kahate Hain.

हिंदी भाषा की लिपि क्या हैं ? | Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai

Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai :- हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि है। देवनागरी लिपि को नागरी लिपि के नाम से भी जाना जाता है। लेखन के शुरुआती दौर में देवनागरी लिपि को ब्राह्मी लिपि भी कहा जाता था।

भारत की अन्य कई भाषाओं में भी देवनागरी लिपि का ही इस्तेमाल किया जाता है। ना केवल हिंदी भाषा बल्कि संस्कृत गुजराती नेपाली मैथिली सिंधी तथा भोजपुरी भाषाओं में भी देवनागरी लिपि का ही इस्तेमाल किया जाता है।

देवनागरी लिपि अत्यंत सरल तथा सुंदर लिपि है। इस लिपि को बाएं से दाएं की और लिखा जाता है तथा बाएं से दाएं की और ही पढ़ा भी जाता है। देवनागरी लिपि में लिखित और उच्चारित रूप में अंतर नहीं होता। दोनों एक समान ही होते हैं।

अर्थात जिस प्रकार से लिखा जाता है, उसी प्रकार से बोला भी जाता है। जैसी ध्वनि मुंह से चरित की जाती है, वैसे ही लिखी जाती है। अन्य लिपियों जैसे कि रोमन लिपि में इस प्रकार से समानता होना संभव नहीं है।

देवनागरी लिपि में प्रत्येक शब्द के ऊपर एक रेखा खींची जाती है। यह रेखा शिरोरेखा कहलाती है। देवनागरी लिपि को वैज्ञानिकों ने व्यापक लिपि माना जाता है। भारत की ऐसी कई सारी भाषाएं हैं, जो देवनागरी लिपि से मिलती जुलती है। इसीलिए कंप्यूटर में इस भाषा को परिवर्तित करने में आसानी होती है।

देवनागरी लिपि में कुल 52 अक्षर होते हैं, जिनमें से 14 को स्वर और 38 को व्यंजन का स्थान मिला है। देवनागरी लिपि में अगर अक्षरों के क्रम की व्यवस्था की बात करें तो यह भी बहुत वैज्ञानिक है।


For More Info :



अन्तिम शब्द :

आज के इस लेख में हमने आपको बताया, कि हिंदी भाषा की लिपि क्या है ( Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai ). अब तो आप सभी यह जान गए होंगे, कि हिंदी भाषा की लिपि देवनागरी लिपि है।

आज हमने आपको देवनागरी लिपि के बारे में भी पूरी जानकारी प्रदान की है। देवनागरी हर मायने में समृद्धि लिपि है। देवनागरी एक प्राचीन और वैज्ञानिक दृष्टी से पूर्ण लिपि हैं।

उम्मीद करते हैं, आपको आज का यह आर्टिकल – Hindi Bhasha Ki Lipi Kya Hai पसंद आया होगा और आप देवनागरी लिपि के बारे में विस्तार पूर्वक जान गए होंगे।


NOTE :- यदि आप हिंदी व्याकरण में छंद, समास, संधि, शब्द, क्रिया, रस, कारक, पद, वाक्य, विलोम शब्द, वचन, बोली, उपसर्ग, काल, अलंकार, विशेषण, सर्वनाम, संज्ञा, वर्णमाला इत्यादि के बारे में जानना चाहते हैं, तो इसके बारे में मैं भी हमने अपने ब्लॉग पर संपूर्ण जानकारी दी है, आप इन्हें भी पढ़ सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *