Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain

समानार्थी शब्द किसे कहते हैं | Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain

Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain : आज हम आपसे बात करने वाले हैं, समानार्थी शब्दों के बारे में यानि कि समानार्थी शब्द किसे कहते हैं ? हिंदी व्याकरण में समानार्थी शब्दों का बहुत बड़ा महत्त्व होता हैं। तो दोस्तों आइए जानते हैं, समानार्थी शब्दों के बारें में।

समानार्थी शब्द किसे कहते हैं ? | Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain

समानार्थी का मतलब होता है – समान अर्थ वाला। यानि कि ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हो, इन्हें पर्यायवाची शब्द भी कहा जाता है। पर्याय का अर्थ होता है ‘ सामान ‘ तथा वाची का अर्थ होता है ‘ बोले जाने वाले ‘। यानी कि पर्यायवाची का अर्थ हुआ सामान बोले जाने वाले शब्द, जिन्हें समानार्थी शब्द भी कहा जाता है। समानार्थी शब्द को अंग्रेजी भाषा में synonyms कहा जाता हैं।

जैसे:- सूर्य का पर्यायवाची शब्द ( Synonyms ) या फिर समानार्थी शब्द दिनकर, रवि, भास्कर, दिवाकर और भानु हैं। यानि कि हम सॉरी को उसके अन्य नामों से भी या यूँ कहें कि उसके समानार्थी नामों से भी जाना जाता हैं।

हिंदी भाषा में हम एक शब्द के लिए किसी अन्य शब्द का भी उपयोग कर सकते हैं, जैसे हिंदी के कवि या लेखक अपने लेखन को सुंदरता प्रदान करने के लिए एक ही शब्द के अर्थ वाले अनेकों शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें पर्यायवाची या फिर समानार्थी शब्द कहा जाता है।

जैसे नीचे आपको कई उदाहरण दिए गए हैं, जिनसे आप समानार्थी शब्दों को और अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain Examples 

  1. अंधकार :-  अंधेरा, तम, तिमिर और तमिस्र।
  2. आग :-  अग्नि,अनिल,पावक, दहन, ज्वलन और धूमकेतु।
  3. अतिथि :-  मेहमान, अभ्यागत, आगंतुक और पाहुना।
  4. आत्मा :-  जीव, देव, चैतन्य, अंतःकरण और चेतनतत्तव।
  5. आकाश :-  नभ, गगन, अंबर, आसमान, अंतरिक्ष, अनंत, व्योम, शून्य और अर्श।
  6. आश्रम :-  विहार, मठ, अखाड़ा, संघ, और कुटिया।
  7. आंसू :-  नयन जल, चक्षु जल, अश्रु और नेत्र जल।
  8. गज :-  हाथी, कुंभा, हस्ती, मतंग और मदकल।
  9. गर्मी :-  ताप, ग्रीष्मा, गरमी, ऊष्मऔर निदाघ।
  10. जंगल :-  विपिन, बीहड़, वन, अरण्य, गहन और विटप।
  11. झूठ :- असत्य, मृषा, मिथ्या और अनर्त।
  12. धरती :-  वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भूमि, भू, धरणी, अचला और धरा।
  13. पवन :-  हवा, समीर, वायु, मारुत, अनिल और पवमान।
  14. पहाड़ :-  पर्वत, अचल, गिरि, नग, धराधर, भूधर और शैल।
  15. मनुष्य :- नर, आदमी, मानव, मानुष और मनुज।
  16. मछली :- मीन, मतस्य, मकर, शफ़री और जलजीवन।
  17. राजा :- नृपति, भूपति, नरपति, भूप, नरेश, महिपति और अवनीपति।
  18. वृक्ष :-  पेड़, तरु, पादप, शाखी, दरख़्त, गाछ, और द्रुम।
  19. साँप :- भुजंग, सर्प, नाग, विषधर, अहि और पावनासन।
  20. हिमालय :- हिमगिरी, हिमाचल, पर्वतराज, नागेश और गिरिराज।
  21. सिंह :- केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, नाहर, सारंग और मृगराज।
  22. स्त्री :- नारी, महिला, औरत, अबला, ललना, कामिनी और रमणा।
  23. रात :- रात्रि, निशा, यामिनी, निशि, विभावरी, रजनी, रैन, यामा और यामिनी।
  24. शरीर :- देह, काया, अंग, गात, तनु और कलेवर।
  25. समुद्र :- जलाधि, नदीश, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि और सागर।
  26. स्वर्ग :- सुरलोक, देवलोक, त्रिदिव, दयुलोक और परमधाम।
  27. माता :- जननी, अंबा, माँ, अम्मा और जनयत्री।
  28. शत्रु :- दुश्मन, अमित्र, वैरी, विपक्षी, रिपु, अराति और अरी।
  29. पक्षी :- पतंग, पंछी, चिड़िया, गगनचर, खेचर, खग, नभचर, पखेरू और खग।
  30. पुष्प :- फूल, कुसुम, प्रसून, पुहूप, सुमन और मंजरी।


For More Info Watch :


निष्कर्ष:-

दोस्तों, आज के लेख Samanarthi Shabd Kise Kahate Hain में आपको बताया गया है, कि समानार्थी शब्द किसे कहते हैं और क्या है ?

यदि आपको हमारे यह लेख अच्छा लगा, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें। यदि आप इस लेख से संबंधित कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं, तो कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *