Slogan On Save Water In Hindi

Slogan on save water In Hindi – 50+ जल संरक्षण पर स्लोगन

Slogan on save water In Hindi :-  दोस्तों , एक नए और मनोरंजन अध्याय में आप सभी लोगों का स्वागत है | जैसा कि आप जानते हैं , कि दुनिया भर में जल संरक्षण को लेकर लोग बिल्कुल भी जागरूक नहीं है |

उनको पता ही नहीं है , कि जल संरक्षण करना चाहिए या नहीं | वह तो सोचते हैं , कि इस दुनिया में बहुत ही अधिक मात्रा में जल मिलता है , और वह लोग जल का भी भरपूर मात्रा में उपयोग करते हैं |

परंतु हम आपको बताना चाहेंगे , कि इस धरती पर पीने लायक जल मात्र 1% से भी कम है | विश्व भर में जल संकट की स्थिति बनी हुई है | खास कर हमारे देश भारत में तो यह बहुत ही अधिक है , इसका मुख्य कारण जल संरक्षण नहीं करना हो सकता है |

बचपन में हमने एक स्लोगन पढ़ा था | ” जल ही जीवन है ” परंतु आप में से बहुत ही कम लोग होंगे , जो इसके मूल अर्थ को समझते होंगे और उसे अपनी वर्तमान जिंदगी में उतारते होंगे | ज्यादातर लोग तो ऐसे हैं , जिन्होंने इसका मतलब तो समझ लिया | परंतु वह उसे अपने वर्तमान जिंदगी में नहीं उतार पाए हैं |

दोस्तों इसका मतलब यह है , कि जल के बिना जीवन संभव नहीं हो सकता है | यदि हम ऐसे ही जल को खराब करते रहे , तो जीवन भी नष्ट हो सकता है | समय रहते यदि हमने जल संरक्षण पर ध्यान नहीं दिया , तो जीवन पूर्णत नष्ट होने की संभावना है |

इसीलिए , आज हम आप सभी लोगों के साथ 50+ जल संरक्षण के स्लोगन or Slogan On Save Water In Hindi शेयर करने वाले हैं , जिनको आप अपने स्कूल या फिर लोगों को जागरूक करने के लिए उपयोग कर सकते हैं |

हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ इन स्लोगन को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का है , जिससे कि लोग जल संरक्षण करना शुरू कर दें , और हम जल संकट जैसे गंभीर स्थिति से उबर सकें | दोस्तों अब आपका ज्यादा समय न लेते हुए हम आपको 50+ जल संरक्षण के स्लोगन प्रदान कर रहे हैं |

यह भी पढ़ें :-

      छोटे बच्चों के वॉलपेपर फोटो इमेज डाउनलोड In HD .

शुभ रात्रि वॉलपेपर फोटो इमेज डाउनलोड in HD .



Slogan On Save Water In Hindi | 50+ जल संरक्षण के स्लोगन :- 

Slogan on save water in hindi :- दोस्तों हम आपको सलाह देते हैं | कृपया करके जल को बचाएं और अपने जीवन को सुरक्षित बनाए | नीचे हम आपको बहुत सारे स्लोगन दे रहे हैं , जिनसे आप लोगों को जागरूक कर सकते हैं |

1 :- आज पानी नहीं बचाओगे , तो कल भोजन कहां से लाओगे |

2 :- आओ आओ पानी बचाएं , जीवन को खत्म होने से बचाएं |

3 :- जल ही है जीवन का आधार , जल बिना जीवन होगा दुश्वार |

4 :- पानी की रक्षा , देश की सुरक्षा |

5 :- पानी है जीवन की आस , पानी को बचाने का करो प्रयास |

6 :- पानी बिना जग है सुना , पानी बचाओगे तब होगे आप दोगुना |

7 :- बिना पानी जीवन बदहाली , पानी से है हरियाली |

8 :- बूंद बूंद से भरती है गागर , गागरो से बनता है महासागर |

9 :- पानी = जीवन , संरक्षण = भविष्य |


Slogan On Save Water In Hindi


10 :- जल है असली सोना , इसे नहीं है कभी खोना |

11:- भविष्य को सुरक्षित बनाना है , तो जल बचाना है |

12 :- जल है तो हम हैं , और जल है तो कल है |

13 :- जल बचाएं और अपना कल बनाएं |

14 :- पानी को बचा कर रखिए , जीने का सलीका सीखिए |

15 :- पानी सबकी प्यास बुझाता , किसान इससे फसल उगाता |

16 :- पानी का सदुपयोग करो , इसका ना दुरुपयोग करो |

17 :- आप प्यासे रह जाओगे , अगर पानी नहीं बचाओगे |

18 :- पानी का हमेशा करो मान , तभी बनेगा देश महान |

19 :- पानी को बचाओगे , अपने जीवन को बचाओगे |

20 :- जल बचाने का करो जतन , जीवन का है अनमोल रतन |

21 :- स्वस्थ रहना है तो योग करो , पानी का सदुपयोग करो |

22 :- जब पानी को बचाएगा , तभी समझदार कहलाएगा |

23 :- जब जल रहेगा तभी , तो हमारा कल रहेगा |

24 :- हर बच्चा , बुड्ढा और जवान , पानी को बचाकर बने महान |

25 :- हम सब ने यह ठाना है , पानी को बचाना है |

26 :- हम सब का एक ही सपना , पानी की हर बूंद को है बचाना |

27 :- जल है , तो कल है |

28 :- जल की बर्बादी , जीवन की आबादी |

29 :-आज नहीं बचाओगे , तो कल बोतल में बंद जल पाओगे |


Slogan On Save Water In Hindi


30 :- जल नहीं बचाओगे , तो कल रोटी कपड़ा मकान कहां से लाओगे |

31 :- पानी की हर बूंद में है जीवन , इसे बचाओगे तो होगा कल |

32 :- अबकी बार पानी को है , बचाना |

33 :- आज जल बचाएंगे , तो कल दुख नहीं पाएंगे |

34 :- जल है जीवन की चाबी , इसे ना खोना |

35 :- जल की होगी बर्बादी , तो नहीं होगी कोई आबादी |

36 :- जहां होगी जल की बर्बादी , वहां नहीं होगी खुशहाली |

37 :- हर घर में पानी बचाना है , हर घर में खुशहाली लाना है |

38 :- आज एक कदम और बढ़ाओ , जल बचाने की परंपरा बनाओ |

39 :- सूखे की परिभाषा , जल संरक्षण की भाषा |

40 :- जल बचाओ , मरुस्थल हटाओ |

41 :- आज बूंद-बूंद नहीं बचाओगे , तो कल पानी को तरस जाओगे |

42 :- जल है अनमोल , इसका नहीं है कोई मोल |

43 :- आप जल नहीं बचाओगे , तो कल आपके बच्चे कैसे रह जाएंगे |

44 :- जिसे अब तक ना समझे वह कहानी हूं मैं , मुझे बर्बाद मत करो पानी हूं मैं |

45 :- जल बचाए , अपना जीवन बचाएं |

46 :- एक बात कभी ना भूलना , पानी कभी व्यर्थ ना बहाना |

47 :- तुम मुझे जल दो , मैं तुम्हें जीवन दूंगा |

48 :- पानी की समस्या है विकराल , जल बचाओ की बने मिसाल |

49 :- पानी बिना जीवन की कल्पना अधूरी , पानी की कमी से हालात है बुरी |

50 :- जल है तो जीवन है , जीवन है तो यह पर्यावरण है , पर्यावरण से यह धरती है , और इस धरती से हम सब है |



Friends , अगर आपको ” Slogan on Save Water In Hindi ” पसंद आए | तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं , और इसे अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ भी शेयर जरूर करें |


You Can Check Our Other Website :- Hindimaster

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *